फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुमन वनडे ट्राफी की सबसे बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुडूचेरी में खेली जा रही बीसीसीआई वुमन सीनियर वन डे ट्रॉफी में रजनी देवी और प्रिंयका गुलेरिया की घातक गेंदबाजी ने चंडीगढ़ को टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दिलाई। सोमवार को चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले खेलने उतरी अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम को चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने 27वें ओवर में 45 रनाें पर ढेर कर दिया। इस जीत के साथ चंडीगढ़ 12 अंकों के साथ बेहतर रन रेट के चलते शीर्ष पर काबिज हो गया है, जबकि टीम का अगला मुकाबला मेजबान पुडूचेरी से 27 फरवरी को होगा। बता दें कि बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद चंडीगढ़ की महिला टीम अंडर 23 और वनडे ट्राफी में शिरकत कर रही है। अंडर 23 टूर्नामेंट चंडीगढ़ की टीम दो मुकाबलाें में 10 विकेट से जीत चुकी है, लेकिन वनडे ट्राफी में चंडीगढ़ की 10 विकेट से यह पहली जीत है।
विज्ञापन

इससे पहले टॉस जीत कर अरुणाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जो कि टीम के लिए घातक साबित हुआ। पारी के 11वें ओवर से विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। गेंदबाज कुमारी शिबी ने नीलम राजपूत को 10 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। टीम का स्कोर 27 रहा, जब खिलाड़ी अम्बू की सटीक थ्रो ने नए बल्लेबाज रितु को शून्य पर चलता किया। रजनी देवी ने गेंद संभालते ही 18वें ओवर में ज्योति यादव को छह रन के स्कोर पर कप्तान अमनजोत के हाथों कैच लपकवाया।
इस समय स्कोर तीन विकेटों के नुकसान पर 37 रन था, जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश के शेष आठ खिलाड़ी अगले 8 रनों पर ही ढेर हो गए, जिसमें छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इनमें से रजनी देवी ने नबम यापू, पेबी गारा और बसर को बिना खाते खोले पैवेलियन की राह दिखाई, जबकि दूसरे छोर से गेंदबाजी की कमान संभाल रही प्रियंका गुलेरिया ने डोईमारी और लीगू को भी शून्य पर आउट किया। पारी का सर्वाधिक स्कोर मीना 18 ने बनाया, जोकि प्रिंयका गुलेरिया का शिकार हुई। कप्तान अमनजोत कौर ने मारी आडो को एक के निजी स्कोर पर आउट किया जबकि 10 रन अतिरिक्त टीम को मिले।
विज्ञापन

गेंदबाजी में चंडीगढ़ से रजनी देवी ने 10 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि प्रियंका गुलेरिया ने अपने चार ओवर में मात्र दो रन देकर तीन विकेट लिए। कप्तान अमनजोत कौर और कुमारी शिबी को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा। आसान लक्ष्य को चंडीगढ़ ने बिना विकेट खोए मात्र 11वें ओवर में ही पूरा कर लिया, जिसमें मोनिका पांडेय ने 18 और अमनजोत कौर ने 25 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें