फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अनिल विज को दी चिट्ठी, लिखा- मुझे फांसी चाहिए, मैंने अपने पति को मार दिया, मंत्री भी हैरान

Tue, 24 Dec 2019 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)

सार

  • दो साल बाद पत्नी ने कबूला दरोगा पति की हत्या का अपराध।
  • गृहमंत्री दरबार में पहुंच बोली, साहब मैं पागल नहीं हूं, मुझे फांसी चाहिए।
  • महिला की फरियाद सुनकर गृहमंत्री भी हैरान, जांच के बाद महिला हिरासत में।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज साहब मैं पागल नहीं हूं। मुझे फांसी की सजा चाहिए। मैं अब जीना नहीं चाहती। मैंने अपने पति को चुन्नी के साथ बांधकर मार दिया था। मैं उसकी पेंशन भी नहीं लेना चाहती। रामनगर की सुनील कुमारी की इस फरियाद ने उसके पति एएसआई रोहताश कुमार की मौत का राज खोल दिया। महिला की फरियाद सुनकर खुद गृहमंत्री भी हैरान रह गए। तभी डीएसपी रामकुमार को जांच के आदेश दिए। शुरूआती जांच में ही पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


महेशनगर के रामनगर की रहने वाली करीब 40 वर्षीय सुनील कुमारी सोमवार को रोते हुए गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंची थी। वह निरंतर रो रही थी। तब विज ने उसे चुप करवाने का प्रयास किया। उससे रोने की वजह भी पूछी, पर वह कुछ नहीं बता पाई। तब उसने हाथ से लिखी एक चिट्ठी विज के हाथों में थमा दी। उसे पढ़कर विज भी हैरान रह गए। विज ने डीएसपी रामकुमार को जांच के आदेश दिए। शुरूआती जांच के बाद महेशनगर पुलिस ने सुनील कुमारी को हिरासत में ले लिया। 

विज को महिला ने ऐसे लिखी चिट्ठी
मंत्री विज को दी चिट्ठी में सुनील कुमारी ने कहा कि मेरे पति एएसआई रोहताश पुलिस में थे। दो साल पहले उनकी मृत्यु हो चुकी है। घर में लड़ाई रहती थी। मैंने अपने पति को चुन्नी से बांध दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई और मैं सदमे में चली गई थी। मुझे नहीं पता था कि ऐसा भी हो जाएगा। मैंने पुलिस को भी नहीं बताया न ही डॉक्टर को। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गले में उल्टी फंसने से मौत होना आया। अब मुझे पछतावा है।
विज्ञापन


 मुझे अब पेंशन भी नहीं चाहिए। मैं उसे वापस करना चाहती हूं और मुझे सजा दी जाए। मेरी कोई नहीं सुन रहा है। मैं पागल नहीं हूं। डॉक्टर भी कहते हैं कि तेरी कोई गलती नहीं है भगवान की मर्जी है। वकील से मिली तो वे भी कह रहे हैं कि भगवान की मर्जी है। पुलिस से मिली उन्होंने ने भी कहा कि भगवान की मर्जी है। पर मैं मानती हूं सर कि गलती तो मेरी ही है। उस दिन मैंने क्यों छुपाया? इसमें पुलिस-डॉक्टर की कोई गलती नहीं है। 

गलती मेरी ही है। मैंने ऐसा क्यों किया? अब बच्चे भी मुझे कहते हैं कि भगवान की मर्जी है। सर मेरी हेल्प करें मैं आपको धोखा नहीं दे सकती। सर आप एसपी को बोले या एसएचओ को मुझे नहीं पता किसको बोलोगे। मुझे जेल चाहिए। फांसी चाहिए। सर मेरी हेल्प करें मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं। सर मेरी हेल्प करें। 

एएसआई रोहताश शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह गले में उल्टी फंसने से हुई का पता चला था। उसी आधार पर कार्रवाई की गई थी। अब उसकी पत्नी खुद को उसकी पति की मौत का जिम्मेदार ठहराया है, इसलिए उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। -अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें