फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर विजेंदर को सरकार से मिली बड़ी राहत

Tue, 08 Sep 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सर विजेंदर सिंह को सरकार ने बड़ी राहत दी है। हाईकोट में अपना जवाब दाखिल करते हुए सरकार ने कहा कि विजेंदर विदेशी क्लब के साथ कांट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। छुट्टी की अर्जी भी मंजूर कर ली गई है।
विज्ञापन


यह भी कहा है कि सरकारी नौकरी में रहते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं कांट्रैक्ट साइन करने जैसे मामलों में खिलाड़ियों से संबंधित सर्विस नियमों पर पुनर्विचार किया गया है। इसके बारे में खेल एवं युवा मामलों संबंधी विभाग को भी सूचित भी किया जा चुका है।

हाईकोर्ट ने कहा है कि जवाब रजिस्ट्री में दाखिल किया जाए। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि 13 अक्तूबर को अगली सुनवाई पर बहस की जाएगी। सरकार की ओर से विजेंदर के वकीलों को जवाब की प्रति भी सौंपी गई।
विज्ञापन


इसमें सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस में इसलिए भर्ती किया गया ताकि उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके।
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार ने ये कहा जबाब में

सरकार ने खिलाड़ियों की निजी जिंदगी के मद्देनजर उन्हें विशेष छुट्टी की इजाजत देने और प्रोफेशनल प्रशिक्षण के लिए इजाजत देने पर गहनता से विचार किया गया और उन्हें इजाजत देने का फैसला लिया। ये नियम पांच साल के लिए बनाए गए हैं। इसके बाद उच्च स्तरीय कमेटी इन नियमों को आगे जारी रखने पर विचार करेगी।

जवाब में सरकार ने यह भी कहा है कि विजेंदर ने प्रोफेशनल करार के बारे में सरकार को सूचित नहीं किया था। उसने छुट्टी की अर्जी में कहा था कि उसे प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए एक साल के लिए विदेश जाना है ताकि वह विश्व के उच्च कोटि के मुक्केबाजों से प्रतियोगिता जीत कर देश का नाम रोशन कर सके।

सरकार ने उसकी छुट्टी की अर्जी तो मंजूर की ही है, बल्कि उसे कांट्रैक्ट साइन करने की इजाजत भी दी है। यही नहीं इन विषयों पर सर्विस नियमों में बदलाव कर खेल एवं युवा मामलों संबंधी विभाग को अवगत करा दिया है ताकि अन्य खिलाड़ियों को भी राहत मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें