योगगुरु बाबा रामदेव के समर्थन में सोमवार को कुछ दलित संगठन उतरे। सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जाति वर्ग-ए महापंचायत हरियाणा, भारतीय धानक समाज, सेंट्रल वाल्मीकि सभा, जनजागृति संगठन, वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी हरियाणा, अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज, लव-कुश सेना हरियाणा आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शनों को कांग्रेस और बसपा का षड्यंत्र करार दिया।
इन संगठनों के पदाधिकारियों डॉ. स्वदेश किराड़, धर्मवीर डाबला तथा बृजेश वाल्मीकि ने कहा कि बाबा रामदेव तो असल में दलित हितैषी हैं। उन्होंने काला धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली में जोरदार धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने इसका समापन दलित वर्ग के बच्चों के हाथों से जल ग्रहण करके किया था।