फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में 130 नर्सिंग अधिकारियों को बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद बने सीनियर नर्सिंग अधिकारी, खुशी का माहौल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन ने सोमवार को 130 नर्सिंग अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए सीनियर नर्सिंग अधिकारी का दर्जा प्रदान किया। यह पदोन्नति लगभग चार साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिली है। केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में हेमंत कुमार बनाम पीजीआई प्रशासन मामले में 17 जुलाई 2025 को आए आदेश के अनुपालन में यह फैसला लिया गया।
नियमों के अनुसार यह पदोन्नति अधिकारियों को दो साल की सेवा के बाद मिल जानी चाहिए थी, लेकिन उन्हें यह लाभ करीब 20 साल की सेवा के बाद मिला। लंबे इंतजार के बाद पदोन्नति मिलने से सभी नवनियुक्त सीनियर नर्सिंग अधिकारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदोन्नत अधिकारियों ने पीजीआई निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक और प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना है कि इस निर्णय से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पीजीआई में नई नियुक्तियों का मार्ग भी साफ होगा, जिससे मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें