फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के 60 हजार परिवारों के लिए बड़ी खबर

Thu, 16 Apr 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अलॉटी आधार के साथ लिंक होंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, जिससे हाउसिंग बोर्ड की अलॉटमेंट में गड़बड़ी न हो सके। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने यह निर्णय बुधवार को किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के लगभग साठ हजार मकान हैं। हाउसिंग बोर्ड की इस पहल में पुनर्वास योजना और जनरल हाउसिंग स्कीम के अलॉटी शामिल हैं। इसमें अब तक अलॉट किए सभी अलॉटी को अधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने आधार लिंक करने की योजना पर काम करने का टारगेट तीन माह रखा है।

हाउसिंग बोर्ड की इस मुहिम का उद्देश्य अलॉटी का डाटा बेस रखने के साथ ही उसके आश्रितों की पूरी जानकारी रखना है। इसके माध्यम से चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बच सकेगा।
विज्ञापन


ट्र्रांसफर होते हैं या किराये पर देते हैं
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को ऐसी जानकारी मिली है कि पुनर्वास योजना के तहत हाउसिंग बोर्ड की ओर से अलॉट किए जाने वाले मकानों में से कई ऐसे हैं, जिन्हें दूसरों को दे दिया गया है या किराये पर उठा दिया है। ऐसी स्थिति में डाटा होने पर हाउसिंग बोर्ड इसे चेक कर सकता है।

छह माह में मिल जाएंगे मकान
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-63 और 51 में बनाए मकान छह माह के भीतर दे दिए जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह ने बताया कि इन यूनिट्स के लिए क्लीयरेंस लगभग हो चुकी है। इन्हें छह माह के भीतर ही अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की अलॉटमेंट की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए अलॉटी को आधार से लिंक कराया जा रहा है। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
मनिंदर सिंह, चेयरमैन, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें