फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में इंटरनेट बंद था, देखिए फिर कैसे लाखों लोगों तक पहुंचाए जा रहे थे मैसेज?

Tue, 12 Sep 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : File Photo
पंचकूला समेत पूरे हरियाणा में इंटरनेट बंद था, फिर भी पंचकूला में बैठे लोगों को कंट्रोल कैसे किया जा रहा था, देखिए अब खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 10
Ram Rahim Rape case verdict - फोटो : File Photo
डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश में शामिल कमांडो इंचार्ज करमजीत काफिले के पंचकूला पहुंचने से पहले भी लगातार अन्य साथियों के संपर्क में था। 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : File Photo
जैमर युक्त वाहनों के साथ साथ चलते हुए भी इस साजिश को अंजाम देने के लिए वॉकी टॉकी का इस्तेमाल कर रहा था। इस मामले में पुलिस अब तक गुरमीत के 11 सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें पुलिस कर्मियों के अलावा निजी सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं। 

4 of 10
पंचकूला में उपद्रवियों को पनाह देने में गोविंद ने रची थी साजिश
बता दें कि 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे फरार कराने की कोशिश की, जिसे नाकाम कर दिया गया। लेकिन इसके लिए प्लानिंग किसने और किसके इशारे पर रची, पुलिस इससे जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

5 of 10
Ram Rahim - फोटो : File Photo
तीन दिन पहले पुलिस ने करमजीत को पटियाला से गिरफ्तार किया है। उसके नाम पर एके-47 और एक पिस्टल भी जारी थी, जिसकी जानकारी भी उसने पटियाला में नहीं दी। मामले में पहले गिरफ्तार हुए एक निजी सुरक्षा गार्ड प्रीतम को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

6 of 10
Ram Rahim - फोटो : File Photo
इससे पहले भी डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश में शामिल आरोपियों से हुई पूछताछ का मिलान करने के बाद पुलिस को किसी ठोस नतीजे तक पहुंचने की उम्मीद है। 
पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि आखिरकार डेरा प्रमुख को छुड़ाने की इस साजिश में कौन कौन शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Ram Rahim In Panchkula Court - फोटो : File Photo
पंचकूला में हुए बवाल के बाद वहां से भागकर चंडीगढ़ में प्रवेश करते पकड़े गए डेरा प्रमुख के छह कमांडो में से दो अनूप, सुखविंदर और जिप्सी ड्राइवर रंजीत की जमानत याचिका जिला अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इससे पहले पुलिस की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया था कि अभी केस की जांच चल रही है, ऐसे में अगर आरोपियों को जमानत दी गई तो आरोपी केस की जांच पर असर डाल सकते हैं।

8 of 10
Ram Rahim Verdict - फोटो : File Photo
इससे पहले रंजीत, अनूप और सुख्विंदर की ओर से दायर जमानत याचिका में कहा गया था कि उन्हें पुलिस ने केस में झूठा फंसाया है। वह पंचकूला से सिरसा की ओर जा रहे थे और गलती से चंडीगढ़ में प्रवेश कर गए। साथ ही कहा था कि उन्होंने कोई भी हिंसक वारदात नहीं की है, न चंडीगढ़ में और न ही पंचकूला में। वहीं उनके खिलाफ पहले भी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

9 of 10
Ram Rahim Rape case verdict - फोटो : SELF
वहीं पुलिस की ओर से जवाब दाखिल करने और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत ने तीनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि 25 अगस्त को पंचकूला में डेरा प्रमुख राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने जमकर उपद्रव किया था। उपद्रव के बाद पुलिस के लाठीचार्ज और जवाबी कार्रवाई के बाद लोग तितर-बितर हो गए थे।
विज्ञापन

10 of 10
Ram Rahim - फोटो : File Photo
वहीं डेरा प्रमुख के कारों के काफिले के साथ आए पांच कमांडो और एक जिप्सी ड्राइवर को मनीमाजरा थाना पुलिस ने चंडीगढ़ में प्रवेश करते हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। ये लोग एक जिप्सी में थे और इनके पास से एक पिस्टल, 25 कारतूस, पेट्रोल की कैनी बरामद हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में जिप्सी ड्राइवर रंजीत, धर्मेंद्र, अनूप, सुखविंदर, मनिंदर और कृष्णपाल शामिल हैं। थाना पुलिस ने इनके खिलाफ 147, 148, 149, 188, 120बी आईपीसी और आर्म्स एक्ट 25-27-54-59 के तहत केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें