फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest Update: खत्म हो गया आंदोलन! नौकरी पर लौटे तीनों बड़े पहलवान... साक्षी-बजरंग का इनकार

Mon, 05 Jun 2023 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने शनिवार रात करीब 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर करीब करीब डेढ़ घंटे तक चली।
विज्ञापन
Wrestlers protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने खुद को इस आंदोलन से अलग कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, तीनों अपनी नौकरी पर भी लौट गए हैं।
विज्ञापन

 
साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने किया इनकार
वहीं साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने इसे फेेक न्यूज बताया है। साक्षी ने ट्वीट किया-ये खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूं। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाए। वहीं बजरंग ने कहा कि आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफवाह हैं। ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: PU में हिस्सेदारी: हरियाणा और पंजाब के सीएम के बीच नहीं बन पाई सहमति, अब तीन जुलाई को होगी बैठक
विज्ञापन


सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने शनिवार रात करीब 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर करीब करीब डेढ़ घंटे तक चली। अमित शाह ने पहलवानों से तब मुलाकात की है जब खाप पंचायतों की तरफ से केंद्र को नौ जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं पहलवान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने अमित शाह से सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद गृह मंत्री ने पहलवानों से बिना भेदभाव के पूरी जांच का भरोसा दिया। सूत्रों के मुताबिक, पहलवानों ने ही अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा था। अमित शाह ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने पहलवानों से यह भी पूछा कि क्या पुलिस को अपने काम करने का समय नहीं देना चाहिए?

रविवार को ओलंपियन साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने अमर उजाला से हुई बातचीत में दावा किया कि साक्षी, विनेश और बजरंग ने शनिवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब एक से डेढ़ घंटे की मुलाकात में गृह मंत्री ने तीनों खिलाड़ियों से कहा कि वे जोश की बजाय समझदारी से काम लें।

सुदेश मलिक ने बताया कि शाह ने पहलवानों को आंदोलन समाप्त करने के लिए समझाते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। मुलाकात के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी पर ही जोर दिया। इस पर शाह ने कहा, कोई भी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी।

सांसद बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का विरोध जारी
बजरंग पुनिया के बड़े भाई हरेंद्र पुनिया ने आंदोलन खत्म करने को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया है। बोले जब तक बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अमित शाह के साथ पहलवानों की मुलाकात पर हरेंद्र पुनिया बोले कि इस मामले में बजरंग से कोई बातचीत नहीं हुई। बजरंग से बातचीत करने के बाद ही आपको बताया जाएगा। किसान संगठनों खाप पंचायतों और देश की जनता को एक साथ इकट्ठा करने के लिए जल्द ही महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें