चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन के 23वें मैच में पंजाब किंग्स के धुरंधर मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक बार फिर होम ग्राउंड पीसीए के नए बने महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में उतरेंगे। मैच का समय शाम 7.30 बजे है। चार मैचों में दो जीत के साथ पंजाब के बोर्ड पर चार अंक हैं। ये दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीत कर आ रही हैं। इनका प्रयास होगा कि वे अपनी जीत की लय को बरकरार रखें। हालांकि, आंकड़ों पर गौर करें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी है। आईपीएल के अभी तक खेले गए संस्करणों में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड-टू-हेड रिकॉर्ड दोनों टीमें 21 बार एक-दूसरे के आमने-सामने हुई हैं, जिसमें पंजाब ने सिर्फ सात मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं।
शिखर धवन और अभिषेक पर होगी नजर
पंजाब किंग्स में कप्तान शिखर धवन सहित अभिषेक शर्मा, शशांक सिंह, हेनरिक क्लासेन, हरप्रीत बराड़, पेट कमिंस ये कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख बदलना जानते हैं, जिन पर सबकी निगाहें होंगी।
संभावित टीम
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कैगिसो रबाडा, हर्षल पटेल।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, शाहबाज अहमद, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, पेट कमिंस, जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन।