फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी प्रशासन में पहली बार 348 कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले

Tue, 10 May 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
ट्रांसफर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने पहली बार एक साथ 348 अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर कर दिए। इतने बड़े स्तर पर ट्रांसफर ऑर्डर की खबर के बाद यूटी सचिवालय सहित अन्य विभागों में खलबली मच गई है। सभी ट्रांसफर इंटर डिपार्टमेंट ट्रांसफर पॉलिसी के तहत हुए हैं। ट्रांसफर की खबर से खार खाए कर्मचारियों ने यूटी सचिवालय में अधिकारियों से मिलकर ट्रांसफर रोकने की गुहार लगाई। लेकिन प्रशासन ने इसे रुटीन प्रोसेस बताया।
विज्ञापन


पर्सोनल विभाग ने 26 सुपरिंटेंडेंट, 140 सीनियर असिस्टेंट, 13 सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 138 जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क और 31 स्टेनो टाइपिस्ट के तबादले हुए हैं। इस ट्रांसफर की बहुत सी खास बातें हैं। इतने सारे लोगों में उनकी पूरी सर्विस में यह पहला ट्रांसफर है। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की रिटायरमेंट में 3 से 5 साल ही शेष हैं। सबसे अधिक ट्रांसफर जीएमसीएच-32, डीसी-एस्टेट ऑफिस, सीटीयू और यूटी सचिवालय में हुए हैं।

हालांकि स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स और आर्किटेक्चर कॉलेज से भी काफी कर्मचारी इधर-उधर हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी 100 से अधिक सर्विसमैन के और ट्रांसफर होने हैं। दूसरी ट्रांसफर लिस्ट भी जल्द आने वाली है। यूटी प्रशासन के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब यूटी सचिवालय के अधिकारी जीएमसीएच-32 में जाकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें