फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU कर्मचारियों को केंद्र से बड़ा तोहफा, अब अच्छे से मनेगी दीवाली

Wed, 19 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को केंद्र सरकार से दिवाली का तोहफा मिल गया है। पीयू के करीब 6 हजार कर्मचारियों और शिक्षकों को जनवरी 2016 से अक्तूबर तक का डीए मिल जाएगा।
विज्ञापन


 इस संबंध में पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कर्मचारियों को डीए मिलने की जानकारी दे दी है। दिवाली से पहले कर्मचारियों के डीए का बकाया उनके खाते में आ जाएगा। कर्मचारियों को 12 से 15 हजार तक का डीए मिलने की उम्मीद है। पंजाब यूनिवर्सिटी काफी समय से केंद्र सरकार से 176 करोड़ ग्रांट का इंतजार कर रही है, जिसमें से 90 करोड़ जारी हो चुका था। जिसके बाद डीए के लिए 86 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। 

जानकारी अनुसार पीयू कुलपति ने डीए जारी करने की जानकारी पीयू कर्मचारियों को दे दी है। खबर से पीयू कर्मचारियों में काफी खुशी है। पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट दीपक कौशिक ने डीए किस्त जारी करने के लिए केंद्र सरकार और कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारी दिवाली बेहतर तरीके से मना सकेंगे।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार इस बार पीयू में बी और सी क्लास कर्मचारियों को ही फेस्टिवल लोन दिया जाएगा। जिसके तहत कर्मचारियों को 5400 रुपये मिलेंगे। जबकि इस साल से केंद्र सरकार की चिट्ठी के बाद ए क्लास अफसरों को मिलने वाला फेस्टिवल लोन बंद कर दिया गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें