फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहीः प्रशासन ने पंचायत चुनावों में मालियों को बना दिया प्रीजाइडिंग अफसर, अब उठ रहे सवाल

Thu, 27 Dec 2018 01:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

इन दिनों पंजाब में पंचायत चुनावों की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इसी बीच प्रशासन के अजब-गजब कारनामा भी सामने आने शुरू हो गए हैं। चुनाव के लिए प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के सात मालियों को प्रीजाइडिंग अफसर लगा दिया है। फिलहाल मालियों ने इस गलती में सुधार के लिए प्रशासन को लिखित में दे दिया है। मामला पंजाब के पटियाला का है।

विज्ञापन


गलती तब सामने आई, जब मालियों को रिहर्सल के लिए बुलाया गया। पंजाबी यूनिवर्सिटी के एक्सईएन मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से तो जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश के मुताबिक चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए ए व बी क्लास मुलाजिमों की लिस्ट मांगी गई थी। जिन सात मालियों की ड्यूटी चुनाव में प्रीजाइडिंग अधिकारी के तौर पर लगाई गई है उनके नाम के आगे उनका पद माली लिखा गया था। बावजूद इसके यह गलती हुई है। 

एक्सईएन ने बताया कि जिन सात मालियों की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगाई गई है उनमें पाला सिंह, जसवंत सिंह, हरपाल, राजन नारायण, हरबंस सिंह, हरपाल सिंह शामिल हैं। एक्सईएन ने कहा कि प्रीजाइडिंग अफसर तो पढ़े-लिखे मुलाजिम को ही लगाया जा सकता है। यह गलती कहां हुई और किससे हुई इस बारे में पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें