फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराओ तो मिलेगी छूट

Sun, 24 Nov 2013 11:03 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की तारीख नजदीक होने की वजह से रविवार को भी नगर निगम दफ्तर खुला रहेगा।
विज्ञापन


नियत तारीख तक बकाया टैक्स जमा कराने पर 30 प्रतिशत छूट मिलने और ब्याज न लगने के कारण हजारों लोग टैक्स जमा करा रहे हैं।

नगर निगम ने टैक्स जमा करने के लिए विभिन्न बैंकों की 31 शाखाओं को भी अधिकृत किया है। सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 30 प्रतिशत लोगों ने टैक्स जमा करा दिया है।

11 अक्तूबर को जारी नोटिफिकेशन के तहत 25 नवंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों को पिछले तीन साल के बकाया टैक्स पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।

नगर निगम ने रिहायशी भवनों, कॉमर्शियल साइटों, दुकानों, क्लीनिक, पेट्रोल पंप, स्कूल, सोसायटी फ्लैटों के अलावा सभी प्रकार की प्रॉपर्टी पर टैक्स की नई दरें घोषित की थीं।
विज्ञापन


सोमवार को बैंकों में भी जमा होगा टैक्स
नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग के मुताबिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की अंतिम तारीख 25 नवंबर होने के कारण रविवार को नगर निगम दफ्तर में काउंटर खोले जाएंगे।

सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक टैक्स जमा कराया जा सकता हैं। सोमवार को निगम दफ्तर के अलावा बैंकों की शाखाओं पर भी टैक्स जमा कराया जा सकेंगे। वर्ष 2010-11, 11-12, 12-13 का टैक्स नियत तारीख तक चुकाने वालों को ही 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इसके पहले के बकाया पर भी फिलहाल कोई सरचार्ज नहीं लगेगा। निर्धारित तारीख के बाद बकाया जमा कराने वालों को अतिरिक्त 18 फीसदी ब्याज और सरचार्ज भी भरना होगा। इससे संबंधित जानकारियां वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। 

फ्लैटों में रहने वाले अभी भी संशय में
सोसायटी फ्लैटों में रहने वाले फ्लैट मालिकों ने विधायक, मेयर के माध्यम से मुख्यमंत्री से प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में विसंगतियों को दूर करने की मांग की थी। सेक्टर-20 ज्वायंट एक्शन कमेटी के बीबी शर्मा ने कहा कि फ्लैटों में रहने वालों पर नौ गुना अधिक टैक्स लगाया है।
विज्ञापन


फ्लैट मालिकों ने गुहार लगाई थी कि उनसे भी प्रति वर्ग गज के हिसाब से प्रॉपटी टैक्स लिया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। हालांकि सरकार ने अब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें