फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: हनी ट्रैप में फंसे तस्कर ने आईएसआई को भेजी थी हिमाचल के योल आर्मी एरिया की तस्वीरें

Mon, 04 Sep 2023 08:38 AM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला

सार

मई 2022 में पटियाला के थाना घग्गा की पुलिस ने गांव देधना के पास रजवाहे की पटडी के नजदीक खेतों में से आठ किलो 207 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में जून 2022 में पुलिस ने पटियाला निवासी नशा तस्कर अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मोबाइल की जांच में उसके आईएसआई से संपर्क का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
नशा तस्कर अमरीक सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर हिमाचल प्रदेश में पालमपुर के नजदीक योल आर्मी एरिया था। मोटा पैसा बनाने के चक्कर में पटियाला के हरिंदर नगर का रहने वाला नशा तस्कर अमरीक सिंह आईएसआई के हनी ट्रैप में फंस गया और फिर उनके इशारे पर योल आर्मी एरिया के नक्शों समेत यहां की तस्वीरें व उपलब्ध बुनियादी ढांचे संबंधी खुफिया जानकारियां लीक कर रहा था। 
विज्ञापन


इस काम के लिए नशा तस्कर ने एक विदेशी सिम का इस्तेमाल किया। जिसके जरिये वह आईएसआई एजेंट शेर खान के साथ मोबाइल फोन पर संपर्क में था। अकसर इस मोबाइल पर वाइस रिकार्डिंग भेजने के अलावा फौज की जानकारियां भी देता था। बदले में आईएसआई की ओर से उसे हेरोइन व असलाह मुहैया कराया जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हेरोइन व असलाह को नशा तस्कर की ओर से महंगे दामों में आगे बेचकर अच्छा-खासा पैसा बनाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather: 6 से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, पढ़िए क्या बन रहे हैं समीकरण
विज्ञापन


थाना घग्गा के इंचार्ज अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि वर्तमान में नशा तस्करी के केस में पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद अमरीक सिंह को सोमवार को समाना में इलाका मेजिस्ट्रेट के सामने पेश करके प्रोडक्शन वारंट हासिल किया जाएगा। उससे पूछताछ करके बेचे असलाह के बारे में जानकारी हासिल करके इसे बरामद किया जाएगा। साथ ही और भी अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन

2022 में भेजी थी 140 पन्नों की फाइल
पटियाला में पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सात जून 2022 को नशा तस्कर अमरीक सिंह ने अपने विदेशी सिम वाले मोबाइल के जरिये जो 140 पन्नों वाली फाइल पाक में आईएसआई एजेंट शेर खान को उसके मोबाइल पर भेजी थी, वह योल आर्मी एरिया संबंधित ही थी। जिसमें आर्मी एरिया के नक्शों के अलावा वहां की तस्वीरें व उपलब्ध बुनियादी ढांचे संबंधी खुफिया जानकारियां थीं।

ड्रोन का इंतजाम कर लिया है
साइबर क्राइम सेल की मदद से नशा तस्कर के विदेशी सिम वाले मोबाइल को खंगालने पर पुलिस के हाथ कई वाइस रिकार्डिंग लगी हैं। जिनमें से एक रिकार्डिंग में आईएसआई का एजेंट उक्त नशा तस्कर से मुखातिब होते कह रहा है कि उसने ड्रोन का इंतजाम कर लिया है। जल्द ही छह किलो चिट्टा भेज देगा। अगर उसे जरूरत है तो पैसा भी भेज देगा। लेकिन वह अपना काम करता रहे।

यह भी पढ़ें: Haryana: यात्रीगण ध्यान दें... नौ और दस सितंबर को सात एक्सप्रेस और 13 यात्री गाड़ी रहेंगी रद्द


असलाह साफ किया या नहीं 
फोन से मिली एक काल रिकार्डिंग में आईएसआई एजेंट उक्त नशा तस्कर से पूछ रहा है कि क्या भेजे गए दो एके-47 और 250 कारतूस उसे मिल गए हैं। जवाब मे अमरीक सिंह हां कहता है। फिर एजेंट उसे पूछता है कि मशीनें (असलाह) साफ कर ली या नहीं। नशा तस्कर कहता है कि कर लेंगे। एजेंट कहता है मजा लेने के लिए चला लेने थे। आगे से अमरीक सिंह कहता है कि चलाकर देख लूंगा, अभी सेहत ठीक नहीं है।

यह है मामला 
मई 2022 में पटियाला के थाना घग्गा की पुलिस ने गांव देधना के पास रजवाहे की पटडी के नजदीक खेतों में से आठ किलो 207 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में जून 2022 में पुलिस ने पटियाला निवासी नशा तस्कर अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसने पुलिस पूछताछ में माना था कि उसी ने यह हेरोइन वहां छिपाकर रखी थी। बाद में जांच के दौरान पुलिस को अमरीक सिंह के पास से विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल मिले। हरेक फोन को साइबर क्राइम सेल की मदद से चेक किया गया। इस दौरान खुलासा हआ कि इनमें से एक नीले रंग के मोबाइल में विदेशी सिम डालकर नशा तस्कर लगातर आईएसआई के एजेंटों के संपर्क में था और उन्हें भारतीय फौज की खुफिया जानकारियां दे रहा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें