फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिकल विंग के सभी 11 एसडीई का एक साथ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बुधवार को इलेक्ट्रिकल विंग के सभी 11 सब डिविजनल इंजीनियर (एसडीई) का एक साथ तबादला कर दिया। एक साथ सभी का तबादला पहली बार हुआ। चीफ इंजीनियर ने कहा कि यह रूटीन तबादला सार्वजनिक हित और अधिकारियों के कार्यों में कुशलता लाने के उद्देश्य से किया गया है। उम्मीद है कि इससे विभाग के कार्यों में बदलाव आएगा।जारी आदेश के अनुसार एसडीई के अतिरिक्त प्रभार पर कार्यरत त्रिलोचन सिंह को एसडीई-ई1 से एसडीई-ई11, दिनेश टंडन को एसडीई-ई3 से इलेक्ट्रिकल सर्कल के एसडीई हेडक्वार्टर, अवतार सिंह को एसडीई-ई7 से एसडीई-ई5 (एसडीई-ई6 का अतिरिक्त प्रभार भी), एके जैन को एसडीई-ई5 से एसडीई-ई4 (एसडीई-ई10 का अतिरिक्त प्रभार भी), अश्विनी कुमार भल्ला को एसडीई-ई6 से एसडीई-ई1, एसडीई के अतिरिक्त प्रभार पर कार्यरत संजीव तिवारी को एसडीई-ई4 से एसडीई-ई-7 (एसडीई-ई8 का अतिरिक्त प्रभार भी), एसडीई के अतिरिक्त प्रभार पर कार्यरत हरमिंदर सिंह को एसडीई-ई9 से एसडीई-ई3, सतपाल सिंह को एसडीई-ई11 से एसडीई-ई2 और गुरदीप सिंह बैंस को इलेक्ट्रिकल सर्कल के एसडीई हेडक्वार्टर से एसडीई-ई9 का कार्यभार सौंपा गया है। यह आदेश प्रशासक के सलाहकार की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें