पंजाब चुनाव हो और कुर्ते का टशन न दिखे ऐसा हो सकता है। इस बार भी चुनाव में मुक्तसरी स्टाइल के कुर्ते पयजामे की धूम मची हुई है। जीरकरपुर स्थित नामधारी टेलर्स की दुकान पर इन दिनों करीब 60 दर्जी नेताओं के कुर्ते पयजामे सिलने में इतने व्यस्त है कि एक महीने से दुकान में लगभग 80 कुर्ते पयजामे तैयार किए जा रहे हैं।
दुकान के मालिक भगवान सिंह ने बताया कि जैसा कि विधानसभा चुनाव 4 मार्च को होने हैं तो पहले हम नेताओं के ही कुर्ते पयजामे के आर्डर पूरे कर रहे है। दूसरे लोगों के कपड़ों के आर्डर की एक महीने तक होल्ड पर रखे हुए है।
भगवान सिंह ने बताया कि रोजाना उनकी दुकान पर 70 से 80 कुर्ते हर रोज सिले जा रहे है। भगवान सिंह ने बताया कि यूं तो वो मुक्तसरी, लखनवीं, मोदी, नेहरू स्टाइल के कुर्ते सिलते है लेकिन पंजाब में नेताओं के बीच सबसे ज्यादा मुक्तसरी कुर्ते पयजामें की मांग है।
बडे़ नेता नामधारी टेलर से सिलवा रहे हैं कुर्ते
कैप्टन अमरिंदर सिंह
उनके ग्राहकों की लिस्ट में शिअद, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हर राजनैतिक दल के नेता शामिल है। भगवान सिंह ने बताया कि इस समय उनकेपास अकाली -भाजपा प्रत्याशी एन के शर्मा, कांग्रेस के दीपइंदर सिंह ढिल्लों, कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्धु, अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परगट सिंह, आप प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा के लिए कुर्ते पायजामे सिले जा रहे हैं।
नेताओं के आलावा क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाबी फिल्मों के कलाकार व गायक जैसे कि बब्बू मान, जस्सी गिल, रंजीत बावा, धमेंद्र आदि भी यहीं से कुर्ते पयजामे सिलवाते हैं।
वहीं भगवान सिंह का कहना है कि इस बार पिछले चुनावों के मुकाबले उनका कुर्ते पयजामें सिलने व बेचने के बिजनेस में लगभग 25 प्रतिशत की कमी है। इस बार 2012 जितना बिजनैस नहीं हुआ।
उनका कहना है कि नवंबर में नोटबंदी के फैसले केकारण पहले तो सभी अपने पैसे को बदलने में लगे रहे। जिस कारण उनके पास कुर्तों के आर्डर काफी देर से आने शुरू हुए। इससे पहले तक तो तीन - चार महीने पहले से आर्डर आने शुरू हो जाते थे।