मेवात कैडर के पद
- हिंदी 106
- संस्कृत 212
- उर्दू 100
- विज्ञान 234
- गणित 93
- संगीत 01
- शारीरिक शिक्षा 246
- आर्ट्स 260
- सामाजिक विज्ञान 83
- गृह विज्ञान 06
शेष हरियाणा के लिए पद
- अंग्रेजी 1751
- गृह विज्ञान 73
- संगीत 10
- शारीरिक शिक्षा 821
- आर्ट्स 1443
- संस्कृत 714
- साइंस 1297
- उर्दू 21
पीजीटी भर्ती में झेली थी परेशानी
इससे पहले, पीजीटी की भर्ती में भी हजारों अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने वर्ष 2019, 2020 व 21 में टीजीटी और पीजीटी के लिए 9361 पदों पर भर्ती निकाली थी। बाद में सरकार ने इनको वापस लिया था और पीजीटी की भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बजाय हरियाणा लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी। दिसंबर, 2022 में एचपीएससी ने 4476 पीजीटी पदों पर भर्ती निकाली। इस भर्ती में एचएसएससी ने अभ्यर्थियों से वादा किया था कि जब भी भर्ती दोबारा निकलेगी तो उनको आयु और फीस में छूट मिलेगी लेकिन एचपीएससी के अड़ियल रवैये के चलते मुख्य सचिव को दखल देना पड़ा और बाद में अभ्यर्थियों को लाभ मिला।