फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः हरियाणा की छोरी ने किया बड़ा उलटफेर, ओलंपियन को हराया

Fri, 06 Jan 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
प्रो रेसलिंग लीग
विज्ञापन
प्रो रेसलिंग लीग में वीरवार को बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला। हरियाणा की छोरी ने ओलंपिक पदक विजेता को धूल चटा दी।
विज्ञापन


हिसार की निर्मल बूरा ने पंजाब की ओर से खेलते हुए 48 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई टीम की ओर से खेल रही ओलंपिक पदक विजेता कैरोलिना केस्टिलो हिडाल्जो को हराकर प्रो रेसलिंग में अपना परचम लहराया।

विदेशी खिलाड़ी कैरोलिना को चारों खाने चित्त करते हुए निर्मल बूरा ने मैच के दौरान पकड़ बनाए रखी। कैरोलिना को बराबरी करने को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

सरिता ने सिहाग को हराया, ललिता का मैच रद्द

wrestling
वहीं मुंबई की ओर से खेल रही सरिता ने 58 किलोग्राम भारवर्ग में पंजाब की ओर से खेल रही हिसार की मंजू सिहाग को 2-0 से हरा दिया। सरिता सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के साथ कॉमनवेल्थ सहित बहुत सी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।

वहीं सिसाय गांव की मंजू सिहाग को प्रो लीग में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। अपने पहले मैच में भी मंजू सिहाग हिसार की ही पूजा ढांडा से हार चुकी है। वहीं मुंबई की ओर से प्रतियोगिता में भाग ले रही ललिता का मैच पंजाब की ओर से खेल रही आडूनायों से होना था। लेकिन इस मैच को रद्द कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें