फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में अपना एक सपना पूरा करने के लिए पंजाब आएंगे अमिताभ बच्चन

Mon, 02 Jan 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
साल 2017 में अपना एक सपना पूरा करने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पंजाब आएंगे, जिसके लिए वे तीन साल से इंतजार कर रहे थे। दरअसल, अमिताभ बच्चन श्री हरमंदिर साहिब में श्री अखंड पाठ कराएंगे।
विज्ञापन


बिग ने इसके लिए तीन साल पहले बुकिंग कराई थी। वर्तमान में श्री अखंड साहिब की बुकिंग करीब 73 हजार चल रही है। यानी में अगर आप श्री अखंड साहिब का पाठ करवाना चाहते हैं तो वर्ष 2020 तक इंतजार करना होगा। प्रतीक्षा सूची में हरभजन मान और सुनील शेट्टी भी शामिल हैं।

अब की जाने वाली बुकिंग के लिए श्री अखंड पाठ की तिथि वर्ष 2020 के बाद मिलेगी। वर्ष 2017 की पूर्व संध्या पर देश-विदेश से श्री हरिमंदिर साहिब में श्री अखंड साहिब जी के पाठ के लिए करीब सौ बुकिंग आई। इसके पहले श्री अखंड साहिब जी के पाठ के लिए वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 तक अखंड पाठ के लिए चल रही वेटिंग

Golden Temple, Amritsar
अमर उजाला से बातचीत में श्री अखंड पाठ बुकिंग के इंचार्ज भाई लाल सिंह कहते हैं कि वैसे तो श्री हरिमंदिर साहिब के परिक्रमा में अलग-अलग स्थानों पर रोजाना पचास से अधिक श्री अखंड पाठ होते हैं। नववर्ष के आगमन पर बुकिंग के लिए ज्यादा श्रद्धालु आवेदन करते हैं।

इस समय 2020 तक अखंड पाठ के लिए वेटिंग चल रहा है। इसके साथ देश-विदेश से ऑनलाइन बुकिंग होती है। इसके लिए जो मापदंड है उसे पूरा करना पड़ता है। श्री अखंड पाठ रखवाने वाले के तरफ से अरदास की जाती है। लंगर सेवा में  योगदान डालने वाले की सेवा कबूल की जाती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें