फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के मौके पर उपमुख्यमंत्री ने की मुस्लिम समुदाय के लिए बड़ी घोषणा

Fri, 08 Jul 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर।
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईद के मौके पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने मालेरकोटला में मुस्लिम समुदाय के लिए बड़ी घोषणा कर डाली। उन्होंने कहा कि न महीनों के भीतर राज्य के बड़ी संख्या वाले गांवों तथा शहरों में 100 करोड़ रुपये खर्च करके सरकारी तौर पर कब्रिस्तान बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


साथ ही कहा कि पंजाब की शांति को भंग करने वाले शरारती तत्वों की साजिशों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और राज्य में सभी धर्मों के मान सम्मान को बरकरार रखा जाएगा। राज्य सरकार द्वारा सभी धर्मों के शुभ दिवस सरकारी तौर पर मनाए जाते हैं। पंजाब ऐसा राज्य है जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। बादल वीरवार को ईद-उल-फितर पर मालेरकोटला की हीना हवेली में आयोजित ईद मिलन समारोह में मुस्लिम भाईचारे को मुबारकबाद देने पहुंचे हुए थे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में अकाली भाजपा गठबंधन सरकार ने बहुपक्षीय विकास को यकीनी बनाया है जिस के चलते राज्य में अतिरिक्त बिजली, सड़कों, सीवरेज सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या करवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम और ईसाई भाईचारे की बड़ी मांग को पूरा करते हुए आने वाले तीन महीनों के भीतर राज्य के बड़ी संख्या वाले गांवों तथा शहरों में 100 करोड़ रुपये खर्च करके सरकारी तौर पर कब्रिस्तान बनाए जाएंगे। मालेरकोटला के निवासियों की सभी समस्याओं के हल के लिए अगले महीने दो दिनों का संगत दर्शन प्रोग्राम रखा जाएगा। विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले केेंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने भी ईद-उल-फितर पर मुस्लिम भाईचारे के लोगों को मुबारकबाद दी। इस दौरान राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी समूह भाईचारे को ईद की मुबारकबाद दी। 
इस मौके पर अकाली नेता इजहार आलम, मुख्य संसदीय सचिव फरजाना आलम, मुख्य संसदीय सचिव संत बलबीर सिंह घुन्नस, मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग, पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह कांझलां,  विधायक इकबाल सिंह झुंदा, रजिंदर सिंह कांझला, नुसरत इकराम खान बग्गा, तेजा सिंह कमालपुर मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें