फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस कर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा एलान

Mon, 10 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में बोलीं डॉ. नवजोत कौर सिद्धू
विज्ञापन
अमृतसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा से इस्तीफा दे चुकीं नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा एलान किया है। साथ ही उन्होने भाजपा से इस्तीफा देने के कारणों को भी बताया। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने पार्टी की गलत नीतियों के कारण इस्तीफा दिया है। प्रदेशाध्यक्ष विजया सांपला ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सिद्धू रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े नौ साल अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने लोगों को लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया। किसी ओर पार्टी में शामिल या फिर नया संगठन बनाने का फैसला वे अपने कार्यकर्ताओं की सलाह के बाद अगले हफ्ते करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के हित के बारे में कुछ नहीं सोचा। कई बार हलके के विकास के लिए सरकार से पैसा मांगा मगर फंड नहीं मिला। तंग आकर उन्हें सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा।
विज्ञापन

कांग्रेस में जा सकते हैं सिद्धू दंपति!

नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर - फोटो : File Photo
​इसके बाद अकाली नेता उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करने लगे। इस बारे में उन्होंने सरकार से शिकायत की। समझाने या कार्रवाई करने के बजाय उन्हें शाबाशी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सीनियर नेताओं ने अकाली नेताओं का खुलेआम समर्थन किया। नाम पूछने पर वह बात को टाल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का एक कैबिनेट मंत्री सरेआम रेत, केबल और ड्रग्स का व्यापार कर रहा है, जिसे राज्य सरकार की तरफ से पूरा समर्थन मिल रहा है। 

प्रवर्तन निदेशालय ने मंत्री की जांच की तो उसमें कार्यरत सीनियर अधिकारी का तबादला करा दिया गया। आज भी निष्पक्ष रुप में जांच कराई जाएं तो सच्चाई सामने आ जाएंगी। कोई पार्टी या फिर नया संगठन बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक हफ्ते बाद वह अपना फैसला सुनाएंगी।

सूत्रों के अनुसार सिद्धू दंपति कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पिछले हफ्ते नवजोत सिंह सिद्धू की राहुल गांधी के साथ दिल्ली में एक गुप्त मीटिंग हुई थी। पार्टी के सूत्रों के अनुसार बातचीत अंतिम दौर तक पहुंच चुकी है। अगले हफ्ते तक सिद्धू दंपति कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें