चंडीगढ़। आगामी आईपीएल सीजन के लिए 23 दिसंबर को खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। कोच्चि में कुल 405 खिलाड़ियों के लिए आईपीएल की टीमों फ्रेंचाइजी अपने सामने होंगे। इस बार यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के तीन खिलाड़ी और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के 10 खिलाड़ियों पर भी बोली लगने जा रही है।
यूटीसीए के इन खिलाड़ियों पर बोली
गेंदबाज संदीप सिंह का रिजर्व प्राइज 50 लाख रखा गया है। बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान खान का रिजर्व प्राइज 20 लाख रखा गया है। गेंदबाज भागमेंद्र लादेर का रिजर्व प्राइज 20 लाख रुपये रखा गया है।
पीसीए के इन खिलाड़ियों पर बोली
ऑलराउंडर अनमोलप्रीत सिंह की रिजर्व प्राइज 20 लाख रुपये, गेंदबाज मंयक मारकेड्य की रिजर्व प्राइज 50 लाख, ऑलराउंडर सनवीर सिंह की रिजर्व प्राइज 20 लाख, बल्लेबाज मनदीप सिंह का रिजर्व प्राइज 50 लाख, पुखराज मान का रिवर्ज प्राइज 20 लाख, गुरकीरत सिंह मान का रिजर्व प्राइज 50 लाख, बरिंदर सरन का रिजर्व प्राइज 50 लाख, गुरनूर सिंह का रिजर्व प्राइज 20 लाख, अश्विनी कुमार का रिजर्व प्राइज 20 लाख और अकुल पांडव का रिजर्व रिजर्व प्राइज 20 लाख रखा गया है।