फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शराब ठेकों की बोली 23 जून को, इस बार नहीं जुटेगी भीड़, वीडियोग्राफी भी होगी

Fri, 19 Jun 2020 12:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
कोरोना का असर शहर के शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया पर भी पड़ेगा। नीलामी में पहली बार शराब ठेकेदारों की भीड़ नहीं जुट पाएगी। लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आबकारी विभाग ने एक फर्म से सिर्फ एक व्यक्ति को बोली के लिए अधिकृत किया है। टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में 23 जून तक बोली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि लॉकडाउन में आबकारी विभाग को तीन महीने के लिए एक्साइज पॉलिसी को बढ़ाना पड़ा। 30 जून को यह तिथि समाप्त हो रही है। अब विभाग ने नीलामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। आबकारी विभाग ने 15 जून को ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की थी।

सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
टैगोर थियेटर में शराब ठेकों की बोली प्रक्रिया 23 जून को शुरू होगी। बोली सुबह 10.30 बजे से जब तक प्रक्रिया संपन्न नहीं हो जाती चलती रहेगी।

94 ठेकों के लिए 255 करोड़ रिजर्व प्राइज
कोरोना संक्रमण की वजह से एक्साइज पॉलिसी को 9 महीने के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही 95 के बजाय 94 शराब ठेकों की नीलामी आबकारी विभाग कराएगा। इनकी नीलामी के लिए विभाग ने 255 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइज रखा है।
विज्ञापन


नीलामी प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
23 जून को होने वाली नीलामी प्रक्रिया में विभागीय कर्मियों और बोलीदाताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, इसे लेकर आबकारी विभाग की ओर से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

नीलामी प्रक्रिया में 200 से अधिक शराब ठेकेदार पहुंचते थे, लेकिन इस बार संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है। बोली के दौरान एक फर्म से सिर्फ एक ही बोलीदाता को अधिकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

- आरके चौधरी, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें