फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास रुपये प्रति घंटे देकर करें साइकिल की सवारी, यहां हो रहा ट्रैक निर्माण

Thu, 25 May 2017 09:13 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
साइकिल की सवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में जल्द ही साइकिल शेयरिंग सिस्टम शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से जो विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है उसके अनुसार एक घंटे साइकिल चलाने का शुल्क 50 रुपये होगा। इसके अलावा रेगुलर साइकिल चलाने वालों के लिए मेंबरशिप की सुविधा दी गई है। मेंबरशिप 250 रुपये में  मिलेगी। रिपोर्ट को मंजूरी के लिए कमिश्नर बी पुरुषार्था को भेजा गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार मेंबरशिप लेने वालों को आधे घंटे तक साइकिल चलाने की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। इसके बाद 50 रुपये प्रति घंटा चार्ज किया जाएगा। प्रशासन और नगर निगम की ओर से कई सेक्टरों में साइकिल ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। इस समय सेक्टर-23 से 15 को जाने वाली सड़क और इसके आगे पीयू को जाने वाली सड़क के दोनो तरफ साइकिल ट्रेक का निर्माण किया जा रहा है।

10 हजार साइकिलें उपलब्ध करवाएगी कंपनी
शहर में साइकिलें उपलब्ध करवाने के लिए दो कंपनियां प्रजेंटेशन दे चुकी हैं। नगर निगम को जर्मनी की नेक्स कंपनी और आल इंडिया बाइसाइकिल फेडरेशन द्वारा दी गई प्रजेंटेशन पसंद आई है। इसके अलावा हीरो साइकिल की ओर से भी प्रजेटेशन दी गई है। नगर निगम ने शहर में 10 हजार साइकिलें चलाने के लिए 600 स्पॉट तय किए हैं जिसके तहत नगर निगम ने कंपनियों से बिड मंगवाई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में लागू शर्तों पर जो कंपनियां तैयारी होंगी, उसे टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। जिन दो इन दोनो कंपनियों का टर्न ओवर 20 करोड़ रुपये का है। नगर निगम ने बिड देने वाली कंपनियों के लिए यह शर्त रखी थी कि जिस कंपनी का सालाना टर्न ओवर 20 करोड़ हो और तीन साल तक 500 साइकिलें चलाने का अनुभव भी हो। 
विज्ञापन

बस स्टाप के पीछे बनाए जाएंगे स्टेशन

साइकिल ट्रैक
प्रशासन ने 242 बस क्यू शेल्टर्स नए सिरे से निर्माण करने का निर्णय लिया है। इनके पीछे साइकिल शेयरिंग स्टेशन बनाए जाएंगे जबकि अन्य स्पॉट पर्यटक स्थल और बाजारों में बनाए जाएंगे। 

साइकिल चलाने के फायदे
नियमित साइकिल चलाने से पैरों की एक्सरसाइज से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों होने का खतरा कम हो जाता है। 
साइकिल चलाकर आप शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटा सकते हैं। 
साइकिल चलाने वाले लोगों में अवसाद और तनाव की शिकायत नहीं रहती है।
रोग प्रतिरोधक की क्षमता को बेहतर बनाने में मददगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें