फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भुवन सेठी भारतीय बैडमिंटन सब-जूनियर टीम के कोच नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के बैडमिंटन कोच भुवन सेठी को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) की ओर से भारतीय बैडमिंटन सब-जूनियर टीम का कोच नियुक्त किया गया है। चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 25 अगस्त तक चीन में किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम का तैयारी शिविर 11 से 17 अगस्त तक राष्ट्रीय कोचिंग केंद्र गुवाहाटी में होगा। यूटी खेल विभाग के यूटी खेल विभाग के अंडर कोच की भूमिका निभा रहे भुवन सेठी इससे पहले मलेशिया में हुई विश्व विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में भारतीय विश्वविद्यालय टीम के साथ जा चुके हैं। कोचिंग में उनके पास व्यापक अनुभव है। उन्होंने दर्जनों स्थानीय शटलरों को प्रशिक्षण दिया है। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (सीबीए) के अध्यक्ष प्रियांक भारती और महासचिव सुरिंदर महाजन ने सेठी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। भुवन ने कहा कि वह नई भूमिका के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें