टीम का तैयारी शिविर 11 से 17 अगस्त तक राष्ट्रीय कोचिंग केंद्र गुवाहाटी में होगा। यूटी खेल विभाग के यूटी खेल विभाग के अंडर कोच की भूमिका निभा रहे भुवन सेठी इससे पहले मलेशिया में हुई विश्व विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में भारतीय विश्वविद्यालय टीम के साथ जा चुके हैं। कोचिंग में उनके पास व्यापक अनुभव है। उन्होंने दर्जनों स्थानीय शटलरों को प्रशिक्षण दिया है। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (सीबीए) के अध्यक्ष प्रियांक भारती और महासचिव सुरिंदर महाजन ने सेठी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। भुवन ने कहा कि वह नई भूमिका के लिए तैयार हैं।