फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा बोले- निकाय चुनाव पार्टी के चिह्न पर लड़ने का फैसला लेगी समिति, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का खतरा नहीं

Mon, 23 May 2022 10:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व सीएम ने कुलदीप बिश्नोई की सीएम मनोहर के साथ मुलाकात के सवाल पर कहा कि राजनीति में मित्रता होती है। मेरी भी मनोहर लाल के साथ मित्रता है। अभी कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के विधायक हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ने के लिए एक समिति फैसला लेगी। उम्मीद है कि आगामी एक-दो दिन में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। इसके साथ ही राज्यसभा की सीटों को लेकर पार्टी हाईकमान नाम तय करेगी। पार्टी के विधायक पार्टी के ही उम्मीदवार को वोट करेंगे, किसी भी प्रकार की क्रॉस वोटिंग का खतरा नहीं है।

विज्ञापन

 
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि पिछली बार राज्यसभा चुनाव में हमारे किसी विधायक ने कोई गड़बड़ी नहीं की थी। अबकी बार हमारे विधायकों को तजुर्बा हो गया है इसलिए इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। पूर्व विधायकों की ज्वाइनिंग के समय तीन कार्यकारी अध्यक्षों के नहीं आने पर उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने कार्य में लगे होंगे।

मनोहर लाल के साथ मेरी भी मित्रता
पूर्व सीएम ने कुलदीप बिश्नोई की सीएम मनोहर के साथ मुलाकात के सवाल पर कहा कि राजनीति में मित्रता होती है। मेरी भी मनोहर लाल के साथ मित्रता है। अभी कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं, नरेश सेलवाल के विधायक रहते हुए हुड्डा के खिलाफ खुली खिलाफत के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि मेरे नरेश से कोई मतभेद नहीं हैं। 
विज्ञापन


अभय चौटाला को कहा था अच्छा वकील कर लो
पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को आय से अधिक संपत्ति में दोषी करार दिए जाने के मामले पर पूर्व सीएम ने कहा कि चौटाला के समय में जब मुकदमा दर्ज हुआ, तब केंद्र में भाजपा की सरकार थी। मैंने अभय चौटाला को भी कहा था कि अच्छा वकील कर लो। इस केस से मेरा कोई वास्ता नहीं है। सीबीआई ने जांच की। दूसरों की निंदा करने से पहले अपना गिरेबान झांके। इसके साथ ही अरविंद शर्मा के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि उससे भी उनका कोई लेना-देना नहीं है।

अगस्त तक हमारा पूरा संगठन बन जाएगा
हुड्डा ने कहा अगस्त तक कांग्रेस का संगठन तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। तमाम विचार और मंथन के बाद पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। मेहनती कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर को लेकर हुड्डा ने कहा कि उदयपुर में हुए शिविर का निचोड़ यहां रखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें