फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ईडी या सीबीआई कितनी ही पूछताछ कर ले, कुछ नहीं निकलेगा’

Thu, 01 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
hooda
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी या सीबीआई कितनी ही पूछताछ कर ले, कुछ नहीं निकलने वाला। उनके कार्यकाल में कुछ गलत हुआ ही नहीं। उन्होंने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वेष और राजनीतिक कारणों से कांग्रेसियों को प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को लूटा ही है। किसान बीमा नहीं, यह तो किसान लूट योजना है। जहां किसान और बीमा एजेंसियों की सहमति के बिना ही प्रीमियम वसूला जा रहा है। यही हाल रहा तो प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। कांग्रेस हर समय चुनाव के लिए तैयार है।

केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीफ खाने पर पूर्व सीएम ने कहा कि पार्टी ने ऐसा करने वाले कार्यकर्ताओं को निकाल दिया है। जहां तक प्रदेश का सवाल है, सबसे पहले कांग्रेस राज में ही बीफ पर प्रतिबंध लगाया गया था। भाजपाई तो गाय के नाम पर राजनीति करते हैं। असली गोभक्त तो वे हैं, हर सुबह उठकर गाय को रोटी देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'राजनीतिक कारणों से किया जा रहा कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित'

हुड्डा का कैप्टन का बड़ा बयान - फोटो : File Photo
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। बेटियां डर के मारे स्कूल नहीं जा रहीं। रेवाड़ी में लड़कियों को तीन किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था, जहां रास्ते में वे खुद को असुरक्षित महसूस करती थी। इसलिए उन्होंने स्कूल को अपग्रेड करने की मांग की।

हुड्डा ने कहा कि सीएम खट्टर आज तक पीएम से मिलने का समय नहीं ले सके। खुद जरूर मिलकर आए, लेकिन अभी तक प्रदेश की जनता को नहीं बताया कि पीएम ने एसवाईएल पर क्या आश्वासन दिया है? इस मौके पर विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, संत कुमार, मेयर रेनू डाबला, बिजेंद्र हुड्डा, डिप्टी मेयर अशोक भाटी, पार्षद अनिल कुमार, संजय सैनी और साहिब सिंह मौजूद रहे।

सीवरेज और पानी की लाइन पर बन रहा एलिवेटेड रोड
पूर्व सीएम ने कहा कि शहर में बिना किसी तकनीकी दक्षता के एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। कभी सीवरेज लाइन तोड़ दी जाती है तो कहीं पानी और बिजली की लाइन। सरकार को तकनीकी एक्सपर्ट टीम की देखरेख में निर्माण कार्य आगे बढ़ाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें