मानेसर जमीन घोटाले के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य पेशी पर पहुंचे। मामले में आरोपियों पर लगे आरोपों को लेकर बहस हुई। बहस के बाद कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तिथि निर्धारित की।
इसके बाद आरोपी कोर्ट परिसर से बाहर निकलकर लौट गए। इससे पहले मामले में 6 जून को हुई सुनवाई के दौरान भी आरोपों पर बहस हुई थी। अगली सुनवाई के दौरान भी आरोपों पर बहस जारी रह सकती है। गौरतलब है कि मानेसर जमीन घोटाले में एक आरोपी जसवंत ने कोर्ट में डिस्चार्ज किए जाने को लेकर याचिका दायर की थी।