फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 27 को हिसार एयरपोर्ट के विस्तार का भूमि पूजन, रात को भी उतर सकेंगे विमान

Sat, 24 Oct 2020 01:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ पर हिसार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट की योजना को पंख लग जाएंगे। 27 अक्तूबर को हिसार एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम तय किया गया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अब कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सरकार हिसार वासियों का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने के सपने को जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय विभाग से हवाई अड्डे के निर्माण कार्य शुरू करने संबंधी हरी झंडी मिल चुकी है। अब एयरपोर्ट के आधारभूत ढांचे का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। चौटाला ने बताया कि एयरपोर्ट बनाने को लेकर उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भी उड्डयन व विमानन से जुड़ी कंपनियों व अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें की। 

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से हवाई अड्डे के क्लीयरेंस लेने के लिए समय सीमा तय कर अधिकारियों की विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई। हिसार हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का सबसे महत्वपूर्ण अंग हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाना है। वर्तमान हवाई पट्टी के अलावा तीन हजार मीटर नई हवाई पट्टी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई पट्टी के साथ-साथ ही टैक्सी-वे, टैक्सी स्टैंड, जहाज के लिए पार्किंग स्पेस, टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम स्थापित करने की दिशा में चरणबद्ध तरीके से काम शुरू होगा। वहीं हिसार हवाई अड्डे की चारदीवारी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी व आंतरिक सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाने की प्रक्रिया जारी है।

रात को भी उतर सकेंगे बड़े हवाई जहाज 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई अड्डे को अत्याधुनिक बनाया जाएगा, जिससे कि यहां रात को भी बड़े हवाई जहाज उतर सकेंगे। कम विजिबिलिटी में जहाज को उतरने की समस्या से निपटने के लिए भी पूरे इंतजाम किए जाएंगे इसके लिए इस प्रकार की अत्याधुनिक तकनीक युक्त लाइट स्थापित करने का प्रस्ताव है। 

24 घंटे हवाई जहाज के आवागमन की सुविधा रहेगी। हरियाणा को आगामी समय में एविएशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। भिवानी में एविएशन क्लब, महेंद्रगढ़ में एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर सहित करनाल व पंचकूला में हवाई पट्टियों का विस्तारीकरण करने पर सरकार का फोकस रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें