फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को 9 रन से हरा भोपाल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भोपाल ने चंडीगढ़ को 9 रन से हराकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंटर सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जीत दर्ज की। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भोपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्ष ग्वाली के 4 छक्कों व 5 चौकों की मदद से 74 रन तथा अन्थोनी के 43 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की ओर से सरबजीत ने 36 रन देकर 2 विकेट तथा वरुण खन्ना ने 24 रन देकर 1 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। इसमें संजय महाजन ने 42 रन तथा रविइंदर के 39 रन को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नही सका। भोपाल की ओर से ज्योति प्रकाश ने 29 रन देकर 3 विकेट तथा जतिन ने 2 विकेट झटके।
हैदराबाद ने भुवनेश्वर को 10 विकेट से हराया
दूसरे मैच में हैदराबाद ने भुवनेश्वर को 10 विकेट से हराया। भुवनेश्वर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 94 रन बनाए। इसमें मनीष ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से अहमद ने 23 रन देकर 4 विकेट व आकाश ने 3 विकेट झटके। जवाब में हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 100 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें डी. प्रिंस ने नाबाद 49 रन व केएसके चैतन्य ने नाबाद 47 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें