मनीमाजरा। राजस्थान परिवार सेवा संस्था चंडीगढ़ की ओर से सोमवार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के मुख्य संरक्षक विक्रांत खंडेलवाल की अध्यक्षता में यह समारोह हुआ। संस्था के समन्वयक पवन शर्मा भी मौजूद रहे।
समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से समाजसेवी भेरू गिरी को संस्था का प्रधान चुना गया। महासचिव पद पर दलबीर सिंह मूंड को चुना गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कमल किशोर अग्रवाल को दी गई। रामकिशन यादव, महेंद्र चारण और हरिप्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेश कुमार, संजीव कुमार और रविन्द्र श्योराण ने सचिव पद की शपथ ली। सुरेन्द्र शर्मा सह-कोषाधक्ष ब बनाए गए। भागीरथ कुल्हाड़ियां विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। संस्था के संरक्षक मंडल में ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र जाखड़ और गजानंद शर्मा को शामिल किया गया।
मुख्य संरक्षक विक्रांत खंडेलवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे समाज सेवा को प्राथमिकता देंगे।