फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भवन विद्यालय, जीएमएसएसएस धनास की टीमों ने इंटर स्कूल फुटबॉल मे जीत के की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा के खेल विभाग की और से स्कूली छात्र और छात्राओं के लिए विभिन्न खेलों के इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर-22 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इसके मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

फुटबॉल के पहले मुकाबले में पीएम जीएमएसएसएस धनास की टीम ने जीएमएसएसएस-23 ए की टीम को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में भवन विद्यालय स्कूल-27 की टीम ने सेंट सोल्जर स्कूल-28 की टीम को 2-0 से मात दी। तीसरे मुकाबले में जीएमएचएस आरसी-1 धनास की टीम ने जीएमएसएसएस-10 की टीम को 1-0 से हराया।
बॉस्केटबॉल में सेंट कबीर, सेंट स्टीफंस और गुरुकुल ग्लोबल मनीमाजरा
इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बास्केटबॉल सेंटर पर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सेंट कबीर स्कूल-26 की टीम ने डीसी मांटेसरी स्कूल की टीम को 30-11 से हराया। दूसरे मैच में सेंट स्टीफंस 45 की टीम ने सेंट पीटर स्कूल-37 की टीम को 18-16 से हराया। एनपीएस-18 की टीम ने जीएनपीएस-36 की टीम को 25-18 से हराया। दिन के आखिरी मुकाबले में गुरुकुल ग्लोबल मनीमाजरा की टीम ने माउंट कार्मल 47 की टीम को 13-6 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें