फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंट्री लेवल दाखिले के लिए भवन विद्यालय बना अभिभावकों की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के निजी और कॉन्वेंट स्कूल में एंट्री लेवल दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है। एंट्री कक्षा के लिए भवन विद्यालय लगभग 1800 आवेदन के साथ अभिभावकों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके बाद सेंट एनीज स्कूल को भी लगभग 1500 के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं। शहर के चार कॉन्वेंट स्कूलों को एंट्री कक्षा की सीटों से छह से आठ गुणा आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं कुछ बड़े प्राइवेट स्कूलों में भी सीटों के मुकाबले काफी ज्यादा आवेदन मिले हैं। इस बार ज्यादातर स्कूल लकी ड्रॉ प्रक्रिया ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए अभिभावकों को वर्चुअल लकी ड्रॉ मीटिंग का लिंक भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य स्कूल और उनमें आवेदन :-
स्कूल का नाम - क्लास - सीट - कुल आवेदन
1. सेंट जोंस - 26 - यूकेजी- 160 - 600
2. कॉर्मल कॉन्वेंट - 9 - एलकेजी-120 - 1000
3. सेक्रेड हार्ट 26- एलकेजी -160- 900
4. सेंट एनीज 32-एलकेजी-200- 1500
5. भवन विद्यालय 33 - नर्सरी -100- 1800
6. कबीर पब्लिक स्कूल - नर्सरी - 90 - 1000
7. चितकारा इंटरनेशनल स्कूल 25 - नर्सरी - 45 - 200
8. दिल्ली पब्लिक स्कूल - नर्सरी - 100 - 1000
ऑनलाइन ही होेंगे लकी ड्रॉ
शहर के चारों कॉन्वेंट स्कूल सेंट जोंस, सेंट एनीज, कॉर्मल कॉन्वेंट और सेक्रेड हार्ट 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे ऑनलाइन लकी ड्रॉ निकालेगी। शहर के ज्यादातर प्राइवेट स्कूल भी लकी ड्रॉ की प्रक्रिया वर्चुअल ही करेंगे। यूटी शिक्षा विभाग ने भी कोविड- 19 को देखते हुए लकी ड्रॉ प्रक्रिया ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल 21 जनवरी को दिन में 12 बजे ड्रॉ प्रक्रिया करेगा। सेंट कबीर स्कूल 15 जनवरी को दोपहर 3.15 बजे स्कूल के प्लेग्राउंड में लकी ड्रॉ प्रक्रिया करवाने की योजना बना रहा है। इसमें शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा। अगर कोविड के केस ज्यादा बढ़े तो प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है। दिल्ली पब्लिक स्कूल में 20 जनवरी को सुबह 11.30 बजे ऑनलाइन लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें