फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार की टिकट, 12 दिन में पूरे करें पूरे भारत के दर्शन

Sat, 06 Feb 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी भारत दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इसका शेड्यूल जारी हो गया है। जल्दी से बुकिंग करा लें। यह ट्रेन एक मार्च को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होगी और 13 मार्च की रात चंडीगढ़ लौटेगी।
विज्ञापन


इस स्पेशल ट्रेन के लिए हर यात्री का किराया 10790 रुपये होगा। इसमें आना-जाना, रहना खाना सब शामिल है। आईआरसीटीसी के पदाधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन से 13 दिन और 12 रात का सफर होगा।

यह ट्रेन एक मार्च को सुबह रवाना होने के बाद अंबाला कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर, बीना भोपाल के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह रहेगा स्पेशल ट्रेन का रूट प्लान

चार मार्च को ट्रेन दक्षिण में रेनीगुंता पहुंचेगी। यहां तिरुपति बाला जी मंदिर के दर्शन कराने के बाद रात को कांचीपुरम के लिए रवाना हो जाएगी। पांच मार्च को कांचीपुरम पहुंचेगी।

यहां कांची कामाक्षी टेंपल के दर्शन करने के बाद यात्रियों को लोकल स्थानों पर घुमाया जाएगा। 6 मार्च रात को ही रामेश्वरम के लिए यात्री रवाना हो जाएंगे।

सात मार्च को सुबह यात्रियों को रामनाथ टेंपल के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद स्पेशल ट्रेन दोपहर को मदुरई के लिए रवाना हो जाएगी। यहां से रात को ट्रेन कन्याकुमारी के लिए निकलेगी। आठ मार्च को कन्याकुमारी घूमने के बाद रात को यहां यात्री रुकेंगे।

नौ मार्च को मैसूर में यात्रियों को लोकल साइट में घुमाया जाएगा। उसी शाम ट्रेन बंगलूरू के लिए ट्रेन रवाना होगी। यहां दस मार्च को ट्रेन चंडीगढ़ के  लिए भोपाल के रास्ते रवाना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें