फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दर्शन करना है तो 11 को चंडीगढ़ आइए

Sat, 09 Nov 2013 10:02 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) का भारत दर्शन का स्पेशल टूर सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन


22 नवंबर को यह ट्रेन वापस लौटेगी। भारत दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन सोमवार को सुबह 4:30 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

ट्रेन में स्लीपर क्लास के आठ कोच हैं और ये सभी फुल हैं। भारत दर्शन के लिए लोगों की लंबी प्रतीक्षा सूची थी। इसलिए एक कोच बढ़ाना पड़ा था। 11 दिन और 12 रातों के इस टूर के लिए यात्रियों से 6720 रुपये लिए गए हैं। इसमें खाना, रहना, ट्रांसपोर्ट और ट्रेन का किराया शामिल हैं।

यह ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर, भोपाल, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, कुरनूल टाउन जाएगी और फिर वापसी में भोपाल और जयपुर के रास्ते चंडीगढ़ आएगी। इस स्पेशल टूर में जाने वाले यात्रियों को दक्षिण भारत के कई धार्मिक स्थल दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस टूर के बाद दूसरे टूर भी जाएंगे
आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर आरके सोंध ने बताया कि सोमवार को भारत दर्शन के लिए जाने वाली ट्रेन के लिए काफी अच्छा रिस्पांस मिला। यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए एक अतिरिक्त कोच भी लगाया गया है।

इस टूर के बाद आईआरसीटीसी की ओर से चंडीगढ़ से शिरडी के लिए स्पेशल टूर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आईआरसीटीसी दक्षिण भारत के लिए भी एक और स्पेशल टूर आयोजित करेगा। आईआरसीटीसी विद्यार्थियों के लिए भी एजुकेशन टूर ले जाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें