चंडीगढ़। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ। वृंदावन धाम से आए कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण महाराज ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से सभी पाप मिट जाते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मृत्यु को भी मंगल बना देनेवाली कथा है। इस कथा के श्रवण करने से सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से व्यक्ति स्वयं से मिल जाता है। उसे अकेलापन महसूस नहीं होता। मंदिर के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि कथा की पूर्णाहुति 14 सितंबर को होगी। कथा के उपरांत भगवान की भव्य आरती हुई और आए श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।