चंडीगढ़। सेक्टर-27 के श्री दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को 23 विद्यार्थियों को अहिंसा शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया। उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जो 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह सम्मान समारोह अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति की ओर से हुआ। अहिंसा शिक्षा रत्न से सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देखकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह से पहले श्री दिगंबर जैन मंदिर में सरोज जैन के परिवार की ओर से णमोकार महामंत्र एवं भक्तामर जी की दीप अर्चना का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र जैन आगोश, किशोरी लाल जैन, प्रदीप जैन, डीएफओ जगमोहन शर्मा, अनिल कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सचिन जैन ने किया।
समिति के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद जैन, अध्यक्ष अजय जैन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महामंत्री शरजनीश जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समिति के समाज रत्न नवरत्न जैन ने बताया कि समिति निकट भविष्य में चंडीगढ़ एवं इसके आसपास की जरूरतमंद कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन भी करने जा रही है। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।