भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके के पिता ने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से उनकी बाजेके से बात भी नहीं हुई है। एक दिन पहले अमृतपाल के माता पिता मिलकर आए थे तो उन्होंने कहा कि बेटा बिलकुल ठीक है। आज अचानक तबियत कैसे बिगड़ गई। बाजेके हमेशा खुश रहता है।
अमृतपाल के साथ एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद मोगा के धर्मकोट के गांव बाजेके के रहने वाले भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके की तबीयत खराब हो गई है। बुधवार सुबह बाजेके की तबीयत अचानक खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने उसे असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी तक जेल प्रशासन की और से परिवार को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाजेके मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। सेहत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण बुधवार को उसे एएमसीएच के मेडिसिन विंग में भर्ती कराया गया। बाजेके के पिता हरजिंदर सिंह का कहना है कि बुधवार सुबह न्यूज चैनल से पता चला कि उनका बेटा बीमार है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बुधवार सुबह पबलप्रीत की पत्नी ने फोन करके बताया कि बाजेके को पेट खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है लेकिन मीडिया के अनुसार, वह मानसिक तौर पर परेशान है। अभी तक जेल से उन्हें फोन पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से उनकी बाजेके से बात भी नहीं हुई है। एक दिन पहले अमृतपाल के माता पिता मिलकर आए थे तो उन्होंने कहा कि बेटा बिलकुल ठीक है। आज अचानक तबियत कैसे बिगड़ गई। बाजेके हमेशा खुश रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से अपील की है कि बाजेके को असम से लाकर पंजाब की किसी जेल में रखा जाए ताकि परिवार उससे मिल सके। असम जाने में एक आदमी का 30/40 हजार रुपये का खर्चा है। बाजेके की मां हार्ट की पेशेंट है। उनकी सरकार से अपील है कि उनकी उनके बेटे से बात करवाई जाए।