फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' सांसद ने बताया, कब जारी होंगे उम्मीदवारों के नाम?

Sun, 13 Dec 2015 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी? सांसद भगवंत मान ने यह बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की सूची अगले साल जून-जुलाई तक जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने एलान किया कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर पांच सालों में होने वाले सभी कामों का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया जाएगा कि क्या-क्या विकास कार्य और अन्य काम किए जाएंगे। वह शनिवार को सेंट्रल जेल में रेप केस में फंसे एनआरआई पत्रकार बलतेज सिंह पन्नू से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पत्रकार संबंधी उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार की गलत नीतियों को उजागर करते हैं, उनके साथ ऐसा सलूक किया जाता है। मान ने शराब पीने के मामले में कहा कि कुछ विरोधी उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


मान ने कहा कि जनता समझदार है और ऐसे कुछ लोगों की गलत चालों को समझती है। इस मौके पर मान ने 15 दिसंबर को अकाली दल की सद्भावना रैली में आत्मदाह करने की धमकी देने वाले बेरोजगारों से भी अपील की कि वह ऐसा कदम न उठाएं। क्योंकि इससे उनके परिवार को नुकसान पहुंचेगा।

मान ने कहा कि पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य की कई यूनिवर्सिटियों के मुलाजिमों को तनख्वाहें तक नहीं मिली हैं। सरकार के पास कोई जनकल्याण एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें