फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: भगवंत मान की युवाओं से अपील, अपना आदर्श स्वयं बनो, कारोबार शुरू करने में मदद करेगी सरकार

Wed, 05 Apr 2023 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान ने कहा कि मेरी दिली इच्छा है कि पंजाब के युवा नौकरियां मांगने वाले न बनें बल्कि नौकरियां देने वाले बनें। पंजाब के युवाओं के दफ्तर अच्छी सुविधाओं से लैस हों और वे उच्च पदों वाले दफ्तरों में पहुंचें न कि उन्हें जेलों में जाने के लिए मजबूर होना पड़े।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : twitter @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के युवाओं को ‘अपना आदर्श, स्वयं बनने’ की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को प्रदेश के नौजवानों से कहा कि वे किसी को भी अपने जज्बात से खेलने की इजाजत न दें क्योंकि ऐसे लोग अपना मतलब निकालकर किनारा कर जाते हैं। इस संदेश के जरिये मुख्यमंत्री ने युवाओं को धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर भावनात्मक रूप से गुमराह करने वाले तत्वों से सजग रहने के प्रति आगाह किया।

विज्ञापन


एक वीडियो संदेश में युवाओं से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को अपने रास्ता स्वयं बनाने में पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप अपना रोल मॉडल स्वयं बनें, जिससे आपकी काबिलियत और सामर्थ्य का कोई और फायदा न उठा सके। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आप अपने जीवन में नए उद्यम या स्टार्ट-अप शुरू करें और नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने का प्रयत्न करें, पंजाब सरकार आपकी पूरी मदद करेगी। मेरी दिली इच्छा है कि पंजाब के युवा नौकरियां मांगने वाले न बनें बल्कि नौकरियां देने वाले बनें। पंजाब के युवाओं के दफ्तर अच्छी सुविधाओं के साथ लैस हों और वे उच्च पदों वाले दफ्तरों में पहुंचें न कि उन्हें जेलों में जाने के लिए मजबूर होना पड़े।

वर्क कल्चर के महत्व का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी मुल्कों में वर्क कल्चर होने के कारण वहां पंजाबी युवाओं ने बहुत सख्त मेहनत की है और कई मुल्कों में तो पंजाबियों ने अंग्रेजों की अपेक्षा बड़े कारोबार स्थापित किए हैं। वह मुल्क वर्क कल्चर के कारण विकसित मुल्कों का दर्जा हासिल कर चुके हैं। 

विज्ञापन

पंजाब के युवाओं को हुनरमंद, काबिल और दृढ़ इरादे के मालिक बताते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘युवाओं के मन में अपना भविष्य संवारने के लिए हजारों सपने होते हैं लेकिन अफसोस की बात है कि उन्हें अपने सपनों को उड़ान देने के लिए उचित मौके प्रदान नहीं किए जाते। पंजाब सरकार अपने युवाओं को नया कारोबार शुरू करने में पूरा सहयोग देगी।’

मुख्यमंत्री हर महीने दो युवा सभाएं करेंगे
मुख्यमंत्री ने हर महीने दो युवा सभाएं करवाने का एलान किया, जिसमें वह स्वयं युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभाओं का उद्देश्य युवाओं के साथ सीधी बातचीत करके उनके विचार और सुझाव लेना है, जिससे सरकार युवाओं को नए कारोबार शुरू करने और अन्य उद्यम के लिए अनुकूल नीतियां तैयार कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर 15 दिन बाद युवा सभाएं की जाएंगी, जहां कृषि, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में युवाओं की अधिकतम हिस्सेदारी को यकीनी बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर सलाह-परामर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा से दूर रहे पंजाब के युवा
युवाओं को अच्छे पद हासिल करने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अजीब बात है कि प्रौद्योगिकी के मौजूदा युग में भी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दाखिलों की दर सिर्फ 35 प्रतिशत रह गई है। इसी तरह प्राइवेट लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी में 40,000 विद्यार्थी उच्चशिक्षा हासिल कर रहे हैं जिनमें पंजाब के सिर्फ 5200 विद्यार्थी हैं।

हर रोज 12 घंटे से ज्यादा काम करते हैं भगवंत मान
अपने निजी जीवन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं पंजाब की बेहतरी के लिए हर रोज लगभग 12 घंटे से अधिक समय काम करता हूं और यहां तक कि छुट्टी वाले दिन में भी सरकारी फाइलें निपटाने के साथ-साथ बैठकें करता हूं। हर रोज मेरी यह कोशिश होती है कि मैं पंजाबियों की भलाई के लिए कोई न कोई नया प्रयास या फैसला लूं ताकि हम पंजाब को जल्द ही तरक्की पसंद राज्य बना सकें।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें