फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब को मिली 80 और मोहल्ला क्लीनिक की सौगात, अरविंद केजरीवाल ने जमकर की CM भगवंत मान की तारीफ

Fri, 05 May 2023 10:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को बेहतरीन सीएम मान मिले है। उनका प्रदर्शन अभूतपूर्व है क्योंकि पंजाबियों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसी क्रांति कभी नहीं देखी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसे पहले दिल्ली में लागू किया गया था और अब लोगों द्वारा मौका देने पर इसे पंजाब में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ लुधियाना से 80 नए आम आदमी क्लीनिक की सौगात जनता को दी। पंजाब में अब आम आदमी क्लीनिक की संख्या 500 से बढ़कर 580 हो गई है। सीएम भगवंत मान ने जनसभा में कहा कि प्रदेश में अब करीब 580 आम आदमी क्लीनिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। इन 580 क्लीनिकों को तीन चरणों में प्रदेश की जनता की सेवा में शामिल किया गया है। ये क्लीनिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हुई हैं और बेहद सुचारू ढंग से कार्य कर रही है। 

विज्ञापन


क्लीनिक लोगों को विश्वस्तरीय इलाज और जांच की सुविधा मुफ्त मुहैया करा रही हैं। इन आम आदमी क्लीनिकों से प्रदेशभर में अब तक 25.63 लाख मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इन क्लीनिकों में कुल 41 प्रकार के डायग्नोस्टिक परीक्षण नि:शुल्क किए जा रहे हैं और 30 अप्रैल तक इन क्लीनिकों में कुल 1.78 लाख रोगियों की जांच की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि इन क्लीनिकों ने राज्य में व्याप्त विभिन्न बीमारियों के निदान और ऐसी बीमारियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक डेटाबेस तैयार करने में सरकार की बहुत मदद की। क्लीनिकों में मरीजों को कुल 80 दवाएं मुफ्त दी जा रही हैं। सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं उच्च रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा रोग, मौसमी बीमारियों जैसे वायरल बुखार और अन्य की हैं।

विज्ञापन

पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तथाकथित अनुभवी नेताओं से लोग तंग, नहीं लगाएंगे मुंह
सीएम मान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की जनता हमारे तथाकथित अनुभवी नेताओं से तंग आ चुकी है। इन नेताओं ने अपने आलीशान विश्राम स्थलों की ऊंची दीवारों में खुद को कैद कर लिया है। लोग इनसे बचने लगे हैं। आम आदमी को इन नेताओं ने हमेशा ठगा और रौंदा है। इसके कारण जनता ने इन्हें नकार दिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट नेता मानसिक रूप से बीमार हैं। इसलिए ऐसे नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने राज्य के धन को बेरहमी से लूटा है। इन्हें बख्शा नहीं जा सकता। भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्ट नेताओं से जनता की लूट का एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा और उन्हें जेल में डाला जाएगा। 

पंजाब सरकार ने 'एक विधायक-एक पेंशन' विधेयक पारित किया है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक विधायक को अब प्रत्येक अवधि के लिए कई पेंशन लेने के प्रावधान के बजाय केवल एक पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पेंशन व्यवस्था जनता के पैसे की खुली लूट है। इसे अब बंद कर दिया गया है। 

पंजाब सरप्लस बिजली वाला राज्य
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण आज पंजाब सरप्लस बिजली वाला राज्य है। पहले राज्य में अंधेरे का खतरा रहता था जबकि अब हमारे पास बिजली पैदा करने के लिए 37 दिनों का कोयला भंडार है। भगवंत मान ने कहा कि आज प्रदेश के हर क्षेत्र, चाहे वह कृषि हो, उद्योग हो या घरेलू क्षेत्र, को निर्बाध बिजली मिल रही है। आज लोगों का जीरो बिल आ रहा है।

एक साल में 29 हजार से अधिक लोगों को मिली सरकारी नौकरी: मान
सीएम मान ने कहा कि सरकार ने अब तक राज्य में 29000 से अधिक पात्र युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा चुकी है। योग्यता और पारदर्शिता ही पूरी भर्ती प्रक्रिया का आधार है। युवाओं को उनकी क्षमता और दक्षता के आधार पर अधिक नौकरियां दी जाएंगी। राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल खराब होने पर किसानों को तुरंत मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। जिन किसानों को भारी नुकसान हुआ है, उन्हें 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया गया है। 
विज्ञापन

पंजाब कर रहा अभूतपूर्व विकास: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को बेहतरीन सीएम मान मिले है। उनका प्रदर्शन अभूतपूर्व है क्योंकि पंजाबियों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसी क्रांति कभी नहीं देखी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसे पहले दिल्ली में लागू किया गया था और अब लोगों द्वारा मौका देने पर इसे पंजाब में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब में कई जनहितकारी और विकासात्मक पहल करने के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने जहां पांच साल बाद 500 क्लीनिक खोले थे। वहीं पंजाब में एक साल के भीतर ही ये क्लीनिक चालू हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली पंजाब के लिए बड़ा वरदान है। 

भगवंत मान को विनम्रता और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ऐसे किसी भी व्यक्ति से मिलने को तैयार हैं जो राज्य का भला कर सके। उन्होंने कहा कि भगवंत मान का पंजाब का मुख्यमंत्री बनना वरदान है। उन्होंने कहा कि यह राज्य और यहां के लोगों के लिए अच्छा है क्योंकि ऐसे नेता आजकल बहुत कम हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें