फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद-ए-आजम के पौत्र अभितेज की मौत से ‘आप’ को तगड़ा झटका

Wed, 01 Jun 2016 12:38 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र अभितेज संधू की हादसे में मौत से परिवार के साथ-साथ आम आदमी पार्टी को भी झटका लगा है। अभितेज की पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनकी साफ छवि के जरिए ‘आप’ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की रणनीति बना चुकी थी।
विज्ञापन


कुमार विश्वास, संजय सिंह और नवीन जयहिंद ने माना कि अभितेज का मोहाली सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनना तय था। अभितेज की कार्यशैली और उनकी सामाजिक छवि से आप के दिग्गज नेता प्रभावित थे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में अभितेज ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

आम आदमी पार्टी में अभितेज के कद और उनकी वर्किंग का ही यह परिणाम दिखा कि दिल्ली विधानसभा में आप के करीब दो दर्जन विधायक, मंत्री और दिग्गज नेता मोहाली में अभितेज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
विज्ञापन


आप विधायक अलका लांबा के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी कुछ दिनों में सांत्वना देने मोहाली आएंगे। सूत्रों के अनुसार, अभितेज के परिवार के ही किसी सदस्य को विधानसभा में आप का टिकट दिया जा सकता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

अजीत सिंह व भगत सिंह की फिल्म का प्रोजेक्ट रुका

भगतसिंह के पोते अभितेज संधू - फोटो : फाइल फोटो
भगत सिंह और उनके चाचा अजीत सिंह में अभितेज सिंह संधू का अक्स देखते हुए इन दोनों क्रांतिकारियों पर कुमार विश्वास फिल्म बनाने वाले थे। इसकी पुष्टि आप नेता कुमार विश्वास ने की। उन्होंने कहा कि अभितेज का चेहरा मोहरा और मजबूत शरीर काफी हद तक दोनों क्रांतिकारियों जैसा ही था।

दुष्यंत चौटाला के सहपाठी थे अभितेज
देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ अभितेज सिंह संधू कसौली स्थित सनावर स्कूल में पढ़े थे। वहीं, सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी अभितेज के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें