बेटियों के सशक्तिकरण के लिए 'अमल उजाला' ने एक अनूठी पहल की है। 'अमर उजाला' वर्ष 2014 'बेटी ही बचाएगी' अभियान के रूप में मना रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत वर्ष 2014 में लगातार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए सार्थक गतिविधियां की जाएंगी।
इस कड़ी में 1 जनवरी से 24 जनवरी तक पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस के लिए हर जगह बेटी के हक के लिए शपथपत्र भी भरवाए जा रहे हैं।
इसमें हर आम और खास आगे बढ़कर बेटी के हक में शपथ ले रहा है। 'अमर उजाला' की इस अनूठी पहल में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित भी शरीक हुईं है।
आप भी इस अभियान का हिस्सा बने और बेटी के हक में शपथ लें
'अमर उजाला’ के इस अभियान पर माधुरी दीक्षित ने कहा कि मेरा मानना है कि हम बेटियों को इतना मज़बूत बना दें कि वे खुद समाज को बचाने के लिए आगे आएं। ‘अमर उजाला’ का यह मिशन इसी भावना को और मज़बूत करता है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान से मेरे जुड़ने की एक और वजह है। मैंने अपने करियर में शुरू से ही ऐसे किरदारों को तवज्जो दी, जिसमें बेटी समाज को बचाती नज़र आए।
बेटियों...यहां जानिए अपने अधिकार
फिर चाहे वो मेरी फिल्म ‘बेटा’ रही हो, ‘मृत्युदंड’ हो या फिर मार्च महीने में महिला दिवस पर रिलीज़ होने जा रही ‘गुलाब गैंग’।
मैं उम्मीद करती हूं कि ‘अमर उजाला’ के इस अभियान से बेटियों का सम्मान बढ़ेगा और मिलेगा उन्हें उनका वह हक़, जिसके लिए उन्हें किसी सिफारिश की नहीं, हमें सोच बदलने की ज़रूरत है।
बेटी के हक में शपथ लेने के लिए क्लिक करें