रामगढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक सेक्टर-26 और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआईईटी) ने आईटीबीपी स्पोर्ट्स ग्राउंड पंचकूला में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित किया। दूसरे दिन मुख्य अतिथि प्रभजोत सिंह, आईएएस, महानिदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग उपस्थित रहे। उनका स्वागत प्राचार्यों और विभिन्न विभागाध्यक्षों ने किया।
प्रभजोत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। एथलेटिक मीट में 100 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पदक प्रदान किए गए।
बेस्ट एथलीट के रूप में एसआईईटी के कार्तिक दायमा और सान्या राणा, राजकीय पॉलिटेक्निक के अभिनव कुमार और खुशबू तथा एमआरए के राहुल और सोनम को सम्मानित किया गया। संवाद