फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये होगा HSGPC बिल का सबसे पहला फायदा

Mon, 14 Jul 2014 08:28 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में एचएसजीपीसी बिल पास होने के बाद राज्यपाल की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच हरियाणा पुलिस की परेशानियां बढ़ गई हैं। राज्य भर से मिल रहे इनपुट के बाद पुलिस ने राज्य के गुरुद्वारों की संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक विधानसभा में बिल पारित होने के बाद अतिशीघ्र राज्यपाल इस पर मोहर लगा सकते हैं। राज्य के गुरुद्वारों और उनकी संपत्तियों पर को हिंसा न हो इसके लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।

शुक्रवार को हरियाणा पुलिस के डीजीपी एसएन वशिष्ठ इस आशंका से स्वयं विधानसभा के बाहर और अंदर का जायजा लेने पहुंचे थे। शनिवार को आला अधिकारियों ने सूबे के मुखिया को भी इस बात की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

करीब 52 गुरुद्वारों को सुरक्षा दी जाएगी

विधानसभा वेल में भी इंस्पेक्टर स्तर के दो अधिकारियों को तैनात किया गया था। हरियाणा पुलिस को खुफिया तंत्रों से जो इनपुट मिला है उसके मुताबिक निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में हिंसा न हो इसका ध्यान रखना जरूरी है। जिसके लिए पुलिस पहले से ही मौजूद है।

राज्य के करीब 52 ऐसे गुरुद्वारों के आसपास पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम पूरे करने शुरू कर दिए हैं। इनमें से आठ गुरुद्वारे मुख्य हैं। हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि इस मामले में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। हम किसी को कानून का उल्लंघन नहीं करने देंगे। कानून व्यवस्था में हस्तक्षेप की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

कानून के दायरे में होगा काम: झींडा

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहाक) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि राज्य में गुरुद्वारों के नाम पर हजारों एकड़ जमीन हैं।

शहरों में व्यावसायिक प्रापर्टी भी बहुत है। हमने पिछले 50 साल सब्र किया है तो अब कुछ ही दिनों की बात है। हम भाई चारे से कानून के दायरे में रह कर काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें