फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: स्कूल खोलने से पहले शिक्षा विभाग हुआ सख्त, सभी शिक्षकों को लगवाना होगा कोरोना का टीका

Sun, 18 Jul 2021 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग स्कूल खोलने से पहले सभी शिक्षकों का टीकाकरण करवाने पर जोर दे रहा है। वहीं 18 साल से ज्यादा उम्र वाले छात्रों को भी टीकाकरण करवाने को कहा गया है। स्कूल खुलने पर एक बेंच पर एक ही छात्र बैठेगा। स्कूल में सभी को मास्क पहनना होगा। सुरक्षा के लिहाज से सभी छात्रों को पानी की बोतल अपने घर से ही लानी होगी।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूलों को खोलने से पहले शिक्षा विभाग शिक्षकों का पूर्ण रूप से टीकाकरण करवाने में लगा है। विभाग ने शुक्रवार को शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों से टीकाकरण का डाटा एकत्रित किया। स्कूलों की ओर से भेजी गई जानकारी के अनुसार अभी तक कुल 85 प्रतिशत स्टाफ (शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी) ने टीकाकरण करवा लिया है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि विभाग की तरफ से स्कूलों को निर्देश है कि सभी का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि संक्रमण होने से बचाव हो सके। स्कूलों के लगभग सभी स्टाफ ने टीकाकरण करवा लिया है।

कुछ प्रतिशत स्टाफ ऐसा है जिनको हाल फिलहाल में कोरोना संक्रमण हुआ था। इसलिए उन्हें गाइडलाइन के अनुसार टीका नहीं लग पाया है। वहीं जिन विद्यार्थियों की उम्र में 18 वर्ष से ऊपर है, उन्हें भी टीका लगवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


एक बेंच पर बैठेगा एक विद्यार्थी
जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर ने बताया कि ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए स्कूल प्रमुखों को कोरोना दिशानिर्देश के साथ विभाग की ओर से जारी निर्देश भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि एक बैंच पर एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाए।

एक कमरे में उसके साइज के अनुसार अधिक से अधिक 15-20 बच्चों को ही बैठाया जाए। विद्यार्थियों को पहले ही सूचित किया जाए कि स्कूल आने के लिए अभिभावकों से अनुमति पत्र लेकर आएं। इसके साथ ही विद्यार्थी अपनी सुरक्षा के लिए पानी आदि की बोतल घर से लेकर आएं। सभी को स्कूल आते समय और कक्षा में मास्क पहनना जरूरी होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें