फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बीटल कार सड़क हादसे के आरोपी चालक को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और चार लोगों को घायल करने के मामले के आरोपी बीटल कार के चालक परमवीर सिंह को जिला अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी। मामले में आरोपी परमवीर के वकील की ओर से 21 जून को अदालत में जमानत याचिका दायर की गई थी। याचिका में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसकी इस हादसे में कोई लापरवाही नहीं थी। वह सड़क पर सीधे अपनी साइट पर जा रहा था। हादसे से पहले अचानक से रॉन्ग साइड से आ रही मोटरसाइकिल उसकी कार के आगे आकर टकरा गई। बाइक से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और यह हादसा हो गया। परमवीर सिंह (19) एसडी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है और राष्ट्रीय निशानेबाज है। 17 मई को हुए हादसे में राजमती (55), विमलेश (54) और मुस्तफा (19) की मौत हो गई थी, जबकि तोगां निवासी कर्मजीत सिंह (55), बॉबी (23), दिलीप सोनी (22) और नीलम (28) घायल हो गई थी। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय राजमती सड़क किनारे छल्ली भून रही थी, जबकि बाकी लोग उसके पास खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें