भारत देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन की पूर्व संध्या पर पंजाब में अमृतसर स्थित वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रीट्रिट सेरेमनी की गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सेरेमनी में भारतीय सेना के जवानों ने अपने साहस और शौर्य का परिचय दिया। इस मौके पर हजारों की संख्या में भारतीय और टूरिस्ट अटारी बॉर्डर पहुंचे। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।