फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई कर्मचारी संगठन के प्रधान बने बेअंत कंबोज, 515 वोट से जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
515 वोटों के अंतर से अनिल कुमार को हराया, 1914 कर्मचारियों ने किया मतदान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई के गैर-संकाय कर्मचारी संगठन के प्रधान पद के चुनाव में बेअंत कंबोज ने जीत दर्ज की। मंगलवार को हुए चुनाव में तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कंबोज को सबसे अधिक 1134 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को 515 वोटों के अंतर से हराया। अनिल कुमार को 619, जबकि कुलवंत सिंह को 147 वोट मिले।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 1914 वोट डाले गए। कर्मचारियों ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। कंबोज की जीत को कर्मचारी वर्ग के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। प्रधान पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनसे कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें